इस साइट का उपयोग करके, आप गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तों से सहमत होते हैं।
स्वीकार करना
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दीpa ਪੰਜਾਬੀta தமிழ்te తెలుగు
देसी खबरदेसी खबर
अधिसूचना और दिखाओ
ताज़ा खबर
Constipation Remedies: कब्ज से हैं परेशान तो इन दालों को खाना कर दीजिए शुरू, मलत्याग हो जाएगा आसान 
प्रकाशित जनवरी 17, 2023
चिंतल परदेसियो के एमडी के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस, गैर इरादतन हत्या और धोखाधड़ी का चलेगा मुकदमा
प्रकाशित जनवरी 17, 2023
भारत में आज एक दिन में कारोबार शुरू कर सकते हैं : DPIIT सचिव
प्रकाशित जनवरी 17, 2023
भारत का यह शहर क्यों हुआ New York Times 2023 की घूमने की बेस्ट जगहों में शामिल, यहां जानें वो खास वजह
प्रकाशित जनवरी 17, 2023
इस साल दुनियाभर में सबसे अधिक बढ़ेगी भारतीय कर्मचारियों की सैलरी, जरूर पढ़ें ये रिपोर्ट
प्रकाशित जनवरी 17, 2023
Aa
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
पढ़ना: मेरा निर्वाचन सबूत है, इस देश में गरीब का सपना भी पूरा हो सकता है : राष्ट्रपति के रूप में शपथग्रहण के बाद बोलीं द्रौपदी मुर्मू
शेयर करना
देसी खबरदेसी खबर
Aa
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • जीवन शैली
  • श्रद्धा
खोज
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
कोई मौजूदा खाता है? साइन इन करें
हमारा अनुसरण करें
देसी खबर > भारत > मेरा निर्वाचन सबूत है, इस देश में गरीब का सपना भी पूरा हो सकता है : राष्ट्रपति के रूप में शपथग्रहण के बाद बोलीं द्रौपदी मुर्मू
भारत

मेरा निर्वाचन सबूत है, इस देश में गरीब का सपना भी पूरा हो सकता है : राष्ट्रपति के रूप में शपथग्रहण के बाद बोलीं द्रौपदी मुर्मू

press
press प्रकाशित जुलाई 25, 2022
आखरी अपडेट: 2022/07/25 at 8:15 पूर्वाह्न
शेयर करना
शेयर करना

देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ले ली है. उन्हें प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना ने राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई. इस दौरान उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल हुए.मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी हैं.

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि मैं भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों के प्रतीक इस पवित्र संसद भवन से सभी देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं. आपकी आत्मीयता, आपका विश्वास और आपका सहयोग, मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे. उन्होंने कहा कि भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर निर्वाचित करने के लिए मैं सभी सांसदों और सभी विधानसभा सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं. आपका मत देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास की अभिव्यक्ति है.  मुझे राष्ट्रपति के रूप में देश ने एक ऐसे महत्वपूर्ण कालखंड में चुना है जब हम अपनी आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और आज से कुछ दिन बाद ही देश अपनी स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे करेगा. उन्होंने कहा कि ये भी एक संयोग है कि जब देश अपनी आजादी के 50वें वर्ष का जश्न मना रहा था तभी उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई थी और आज आजादी के 75वें वर्ष में उन्हें यह नया दायित्व मिला है.

बता दें कि मुर्मू ने विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रच दिया है. वह आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति हैं. वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं.

 

LIVE UPDATES:

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने नए आवास पर पहुंचे
पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद अपने नए आवास 12 जनपथ पहुंचे. देखें तस्वीरें

दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद अपने नए आवास 12 जनपथ पहुंचे। pic.twitter.com/iJhPIqSZbC

– ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2022

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ट्राई सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर

राष्ट्रपति भवन में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को ट्राई सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया.

#WATCH दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को ट्राई सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। pic.twitter.com/9SznohYkL4

– ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2022

पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे.

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे। pic.twitter.com/KE1kQ4Nd8M

– ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2022

ओडिशा के गांव से शुरू की थी जीवन यात्रा
मुर्मू ने कहा कि मैंने ओडिशा के गांव से अपनी जीवन यात्रा शुरू की थी जहां प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करना भी एक सपने जैसा था. मैं कॉलेज जाने वाली अपने गांव की पहली बेटी बनी. ये लोकतंत्र की शक्ति ही है कि एक गरीब के घर पैदा हुई बेटी भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंच सकती है.

करगिल दिवस की शुभकामनाएं : मुर्मू
राष्ट्रपति ने कहा कि 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस है . ये दिन भारतीय सेनाओं के शौर्य का प्रतीक है. मैं करगिल दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देती हूं. 

इस देश में गरीब का सपना भी पूरा हो सकता है : मुर्मू
मेरा निर्वाचन सबूत है, इस देश में गरीब का सपना भी पूरा हो सकता है.  राष्ट्रपति बनना मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, गरीब की उपबल्धि है. 

मेरे लिए जनता का हित सर्वोपरि : द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैंने ओडिशा के गांव से जीवन यात्रा शुरू की है. ये पद मेरी उपलब्धि नहीं, बल्कि देश के गरीबों की उपलब्धि है. लोकतंत्र की शक्ति से यहां पहुंची हूं. मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं.मेरे लिए जनता का हित सर्वोपरि है.

देश अमृत महोत्सव मना रहा है : द्रौपदी मुर्मू

उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में सेवा करने का अवसर मिला है. मैं स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाली पहली राष्ट्रपति हूं. देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. ये जिम्मेदारी मेरे लिए बड़ा सौभाग्य है. सर्वोच्च पद से सम्मानित करने के लिए धन्यवाद. 

द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ
द्रौपदी मुर्मू को मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने दिलाई राष्ट्रपति पद की शपथ

संसद भवन पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू संसद भवन पहुंच चुकी हैं. मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना दिलाएंगे राष्ट्रपति पद की शपथ….

थोड़ी देर में संसद पहुंचेंगी द्रौपदी मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू थोड़ी देर में संसद भवन पहुंचेंगी. 10.15 मिनट पर सेंट्रल हॉल में होगा शपथ ग्रहण समारोह.

रामनाथ कोविंद ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई
निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी.

#WATCH दिल्ली: निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी.

(सोर्स: राष्ट्रपति भवन) pic.twitter.com/K6tC6lrcwq

– ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2022

शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचेंगे नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे- ANI

राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंची द्रौपदी मुर्मू
निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।#DraupadiMurmupic.twitter.com/hLWUo3DalY

– ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2022

press जुलाई 25, 2022
इस लेख का हिस्सा
Facebook Twitterईमेल छाप
तुम क्या सोचते हो?
प्यार0
उदास0
प्रसन्न0
उनींदा0
नाराज़0
मृत0
आँख मारना0

शायद तुम्हे यह भी अच्छा लगे

भारत

चिंतल परदेसियो के एमडी के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस, गैर इरादतन हत्या और धोखाधड़ी का चलेगा मुकदमा

प्रकाशित जनवरी 17, 2023
भारत

इस साल दुनियाभर में सबसे अधिक बढ़ेगी भारतीय कर्मचारियों की सैलरी, जरूर पढ़ें ये रिपोर्ट

प्रकाशित जनवरी 17, 2023
भारत

दिल्ली में PM मोदी के रोड शो के बाद BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू

प्रकाशित जनवरी 17, 2023
भारत

“खेल मंत्री का बहिष्कार करना था, खेल का नहीं”: IND vs SL मैच में खाली स्टेडियम से भड़के थरूर

प्रकाशित जनवरी 17, 2023
  • व्यवसाय
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • तकनीकी
  • मनोरंजन
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करना

© 2022 देसी खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Removed from reading list

पूर्ववत
Welcome Back!

Sign in to your account

आपका पासवर्ड खो गया है?