इस साइट का उपयोग करके, आप गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तों से सहमत होते हैं।
स्वीकार करना
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दीpa ਪੰਜਾਬੀta தமிழ்te తెలుగు
देसी खबरदेसी खबर
अधिसूचना और दिखाओ
ताज़ा खबर
भारत के अमेरिका का साझेदार बने रहने और रूस से तेल खरीदने में ‘कोई विरोधाभास’ नहीं : अमेरिका
प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
VIDEO: लहंगा और सलवार-सूट छोड़ सपना चौधरी ने अपना लिया ऐसा लुक, डांसर का नया अवतार देख फैंस बोले- बिंदास सपना
प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
“Air India से तंग आ चुका हूं”: फ्लाइट लेट होने पर बोले EAC-PM के चेयरमैन बिबेक देबरॉय
प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
DJ पर बजा ‘मैं निकला गड्डी लेके’ गाना तो खुद को रोक न पाया बुर्जुग, किया ऐसा डांस सनी देओल को भी कर दिया फेल- VIDEO
प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
कांग्रेस को BJP के खिलाफ सहयोगियों को एकजुट करने की भूमिका निभानी होगी: सचिन पायलट
प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
Aa
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
पढ़ना: महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद का विस्तार जल्द, एकनाथ शिंदे गुट के साथ विभाग बंटवारे पर पूरी सहमति बनी : BJP के शीर्ष सूत्र
शेयर करना
देसी खबरदेसी खबर
Aa
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • जीवन शैली
  • श्रद्धा
खोज
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
कोई मौजूदा खाता है? साइन इन करें
हमारा अनुसरण करें
देसी खबर > भारत > महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद का विस्तार जल्द, एकनाथ शिंदे गुट के साथ विभाग बंटवारे पर पूरी सहमति बनी : BJP के शीर्ष सूत्र
भारत

महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद का विस्तार जल्द, एकनाथ शिंदे गुट के साथ विभाग बंटवारे पर पूरी सहमति बनी : BJP के शीर्ष सूत्र

press
press प्रकाशित जुलाई 30, 2022
आखरी अपडेट: 2022/07/30 at 2:59 पूर्वाह्न
शेयर करना
शेयर करना

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस मंत्रिपरिषद विस्तार के लिए मुंबई से दिल्ली की दौड़ लगा रहे थे.

नई दिल्ली:

महाराष्ट्र में एक महीने पुराने दो सदस्यों वाले मंत्रिपरिषद का विस्तार जल्द ही हो सकता है. बीजेपी आला सूत्रों के मुताबिक मंत्रिपरिषद के गठन की क़वायद पूरी हो चुकी है और विभागों के बंटवारे को लेकर शिंदे गुट के साथ पूरी तरह सहमति बन गई है. सूत्रों ने बताया कि मंत्री पद और विभागों के बँटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच फ़ार्मूला तय हो चुका है. उनके मुताबिक, दोनों दलों के अंदर मंत्रियों के नामों को लेकर अंदरुनी दिक़्क़त और खींचतान नहीं है.

बता दें कि 30 जून को शिवसेना के एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ भाजपा के नए साथी देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. तब से दो लोगों की कैबिनेट ही राज्य में सरकार चला रही है. पिछले महीने एकनाथ शिंदे और फडणवीस ने शिवसेना के विधायकों को उद्धव ठाकरे से दूर खींचकर ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार को गिरा दिया था.

दोनों नेता (एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस) राज्य में मंत्रिपरिषद विस्तार के लिए लगातार मुंबई से दिल्ली की दौड़ लगा रहे थे ताकि अमित शाह और जेपी नड्डा से चर्चा कर मंत्रिमंडल बंटवारे पर छाए गतिरोध को तोड़ा जा सके लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल रही थी लेकिन अब सूत्रों ने बताया है कि दोनों दलों की बीच इस मुद्दे पर सहमति बन गई है.

इस बात की चर्चा थी कि एकनाथ शिंदे गृह, वित्त और पीडब्ल्यूडी जैसे “बड़े” विभागों को अपने पाले में रखने के लिए अड़े हुए थे, जबकि नंबर दो स्थान पर रहने वाले फडणवीस, कई मलाईदार विभाग अपने पास रखना चाह रहे थे.

press जुलाई 30, 2022
इस लेख का हिस्सा
Facebook Twitterईमेल छाप
तुम क्या सोचते हो?
प्यार0
उदास0
प्रसन्न0
उनींदा0
नाराज़0
मृत0
आँख मारना0

शायद तुम्हे यह भी अच्छा लगे

भारत

भारत के अमेरिका का साझेदार बने रहने और रूस से तेल खरीदने में ‘कोई विरोधाभास’ नहीं : अमेरिका

प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
भारत

“Air India से तंग आ चुका हूं”: फ्लाइट लेट होने पर बोले EAC-PM के चेयरमैन बिबेक देबरॉय

प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
भारत

कांग्रेस को BJP के खिलाफ सहयोगियों को एकजुट करने की भूमिका निभानी होगी: सचिन पायलट

प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
भारत

जॉर्ज सोरोस के बयान से पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ‘मनगढ़ंत कमेंट’ पर दी थी चेतावनी

प्रकाशित फ़रवरी 17, 2023
  • व्यवसाय
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • तकनीकी
  • मनोरंजन
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करना

© 2022 देसी खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Removed from reading list

पूर्ववत
Welcome Back!

Sign in to your account

आपका पासवर्ड खो गया है?