इस साइट का उपयोग करके, आप गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तों से सहमत होते हैं।
स्वीकार करना
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दीpa ਪੰਜਾਬੀta தமிழ்te తెలుగు
देसी खबरदेसी खबर
अधिसूचना और दिखाओ
ताज़ा खबर
केरल में कोरोना संक्रमण की आशंकाओं के बीच, सरकार ने मास्क किया अनिवार्य
प्रकाशित जनवरी 16, 2023
नेपाल विमान हादसा : परिवार के साथ माघे संक्रांति मनाने का वादा पूरा नहीं कर सकी विमान परिचारिका
प्रकाशित जनवरी 16, 2023
आम्रपाली दुबे ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर! फैंस देने लगे बधाई- जानें क्या है माजरा
प्रकाशित जनवरी 16, 2023
Paytm Payments Bank को भारत बिल पेमेंट ऑपरेटिंग यूनिट के रूप में काम करने की मिली मंजूरी
प्रकाशित जनवरी 16, 2023
सचिन पायलट ने CM अशोक गहलोत पर साधा निशाना? एक टिप्‍पणी से छिड़ी नई बहस
प्रकाशित जनवरी 16, 2023
Aa
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
पढ़ना: पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर बैन लगाया जाए : NSA अजीत डोभाल की धार्मिक संगठनों के साथ बैठक में प्रस्ताव
शेयर करना
देसी खबरदेसी खबर
Aa
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • जीवन शैली
  • श्रद्धा
खोज
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
कोई मौजूदा खाता है? साइन इन करें
हमारा अनुसरण करें
देसी खबर > भारत > पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर बैन लगाया जाए : NSA अजीत डोभाल की धार्मिक संगठनों के साथ बैठक में प्रस्ताव
भारत

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर बैन लगाया जाए : NSA अजीत डोभाल की धार्मिक संगठनों के साथ बैठक में प्रस्ताव

press
press प्रकाशित जुलाई 30, 2022
आखरी अपडेट: 2022/07/30 at 9:42 अपराह्न
शेयर करना
शेयर करना

यह प्रस्ताव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि NSA अजीत डोभाल ने इस कार्यक्रम में भाग लिया. (फाइल)

नई दिल्ली :

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (National Security Adviser) अजीत डोभाल (Ajit Doval) ने आज धार्मिक प्रमुखों के साथ एक बैठक की. अखिल भारतीय सूफी सज्जादनशीन परिषद (All India Sufi Sajjadanashin Council) द्वारा आयोजित कार्यक्रम के बाद पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (Popular Front of India) जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया गया है, जो “विभाजनकारी एजेंडे पर काम कर रहे हैं.” NSA के इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद यह प्रस्‍ताव काफी महत्‍वपूर्ण हो जाता है. डोभाल ने कार्यक्रम के दौरान देश को धर्म और विचारधारा के नाम पर सद्भाव बिगाड़ने और अशांति पैदा करने की साजिश रचने वाली ताकतों से सतर्क रहने की चेतावनी दी है. 

डोभाल ने कहा, “कुछ तत्व ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं जो भारत की प्रगति को बाधित कर रहा है. वे धर्म और विचारधारा के नाम पर कटुता और संघर्ष पैदा कर रहे हैं और यह पूरे देश को प्रभावित कर रहा है. यह देश के बाहर भी फैल रहा है.”

आयोजकों ने एक बयान में कहा, “… कुछ असामाजिक तत्वों और समूहों के कारण राष्ट्र कठिन दौर से गुजर रहा है जो विविधता में एकता के एक चमकदार उदाहरण के रूप में भारत की छवि को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.”

मीडिया में जारी बैठक के आठ सूत्री प्रस्ताव में से एक में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया या पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई. यह प्रस्ताव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने इस कार्यक्रम में भाग लिया.  

प्रस्‍ताव में कहा, “पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और ऐसे ही अन्य संगठन, जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं, एक विभाजनकारी एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं और हमारे नागरिकों के बीच कलह पैदा कर रहे हैं, उन्हें प्रतिबंधित किया जाना चाहिए और देश के कानून के अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए. साथ ही हम दृढ़ता से अनुशंसा करते हैं कि किसी भी व्यक्ति या संगठन को किसी भी माध्यम से समुदायों के बीच नफरत फैलाने का दोषी पाया जाए तो कानून के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए.”

ये भी पढ़ें:

* ‘”अजीत डोभाल ने टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया”- पैगंबर विवाद पर बोला ईरान

* कश्मीर में जारी टारगेट किलिंग को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से मिले NSA अजीत डोभाल

* “अफगानिस्तान के साथ रहा है भारत और हमेशा रहेगा”; दुशान्बे में कई देशों के एनएसए प्रमुखों के बीच बोले अजित डोभाल

एनएसए अजित डोभाल ने कहा, ‘हमें कल की तैयारी के लिए परिवर्तन लाना होगा’

press जुलाई 30, 2022
इस लेख का हिस्सा
Facebook Twitterईमेल छाप
तुम क्या सोचते हो?
प्यार0
उदास0
प्रसन्न0
उनींदा0
नाराज़0
मृत0
आँख मारना0

शायद तुम्हे यह भी अच्छा लगे

भारत

केरल में कोरोना संक्रमण की आशंकाओं के बीच, सरकार ने मास्क किया अनिवार्य

प्रकाशित जनवरी 16, 2023
भारत

सचिन पायलट ने CM अशोक गहलोत पर साधा निशाना? एक टिप्‍पणी से छिड़ी नई बहस

प्रकाशित जनवरी 16, 2023
भारत

“ये वास्तविकता है”: दुनिया में छा रही आर्थिक मंदी पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे?

प्रकाशित जनवरी 16, 2023
भारत

अडानी ग्रुप ने लिया 2030 तक 10 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प, जानें क्या है मकसद?

प्रकाशित जनवरी 16, 2023
  • व्यवसाय
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • तकनीकी
  • मनोरंजन
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करना

© 2022 देसी खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Removed from reading list

पूर्ववत
Welcome Back!

Sign in to your account

आपका पासवर्ड खो गया है?