इस साइट का उपयोग करके, आप गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तों से सहमत होते हैं।
स्वीकार करना
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दीpa ਪੰਜਾਬੀta தமிழ்te తెలుగు
देसी खबरदेसी खबर
अधिसूचना और दिखाओ
ताज़ा खबर
मदुरै-दिल्ली फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ने पर इंदौर में उतारा गया विमान, नहीं बच सकी जान
प्रकाशित जनवरी 14, 2023
Exclusive : काजीरंगा में 45 साल में पहली बार 2022 में नहीं हुआ एक भी गैंडे का शिकार, जानें- कैसे शिकारियों पर कसी नकेल
प्रकाशित जनवरी 14, 2023
गुस्से में व्यक्ति ने पत्नी के दूसरे पति को गोली मारी
प्रकाशित जनवरी 14, 2023
आदिल ने राखी सावंत से शादी से किया इनकार, सड़क किनारे रोती दिखी कंट्रोवर्सी क्वीन, बोलीं- मेरा पति…
प्रकाशित जनवरी 14, 2023
सचिन पायलट के ‘एकल’ अभियान ने राजस्थान में चुनावों से पहले कांग्रेस की चिंता बढ़ाई
प्रकाशित जनवरी 14, 2023
Aa
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
पढ़ना: पीएम मोदी ने बीजेपी शासित राज्यों को कल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने को कहा
शेयर करना
देसी खबरदेसी खबर
Aa
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • जीवन शैली
  • श्रद्धा
खोज
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
कोई मौजूदा खाता है? साइन इन करें
हमारा अनुसरण करें
देसी खबर > भारत > पीएम मोदी ने बीजेपी शासित राज्यों को कल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने को कहा
भारत

पीएम मोदी ने बीजेपी शासित राज्यों को कल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने को कहा

press
press प्रकाशित जुलाई 25, 2022
आखरी अपडेट: 2022/07/25 at 4:49 अपराह्न
शेयर करना
शेयर करना

बीजेपी ने एक बयान में कहा कि बैठक के दौरान मोदी ने गतिशक्ति, हर घर जल, स्वामित्व, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) जैसी सरकार की कुछ प्रमुख योजनाओं और पहल के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया.

बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने सभी प्रमुख योजनाओं का अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि बीजेपी शासित राज्यों को इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए.”

व्यापार में सुगमता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए मोदी ने अपनी सरकार द्वारा की गई कई पहल का उल्लेख किया. मोदी ने मुख्यमंत्रियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनके राज्य खेलों को उचित महत्व दें और बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी और जुड़ाव को प्रोत्साहित करने के लिए सर्वोत्तम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें.

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव तथा पार्टी के सुशासन प्रकोष्ठ के प्रमुख विनय सहस्रबुद्धे भी शामिल हुए.

मोदी ने ट्वीट किया, “भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. इस बैठक ने हमें राज्यों के कामकाज पर चर्चा का अवसर दिया. केंद्रीय योजनाओं का दायरा और मजबूत कैसे किया जाए तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई.” बयान में कहा गया कि इन राज्यों में केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी तथा विकास योजनाओं की समीक्षा की गई.

पार्टी ने कहा, “कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने की रणनीति, अधिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ई-गवर्नेंस के उपयोग, दूरदराज के क्षेत्रों में सौ प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंच को प्राथमिकता देने पर विमर्श किया गया.”

बैठक में अमृत सरोवर मिशन और हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी की भी समीक्षा की गई. बयान में कहा गया कि बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों ने सुशासन के जरिए ‘आजादी के अमृत काल’ को “अंत्योदय के युग” में परिवर्तित करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी बैठक में शामिल हुए. नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी बैठक में मौजूद थे.

बैठक में महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस और बिहार के तारकिशोर प्रसाद तथा रेणु देवी सहित भाजपा शासित राज्यों के कुछ अन्य उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

press जुलाई 25, 2022
इस लेख का हिस्सा
Facebook Twitterईमेल छाप
तुम क्या सोचते हो?
प्यार0
उदास0
प्रसन्न0
उनींदा0
नाराज़0
मृत0
आँख मारना0

शायद तुम्हे यह भी अच्छा लगे

भारत

मदुरै-दिल्ली फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ने पर इंदौर में उतारा गया विमान, नहीं बच सकी जान

प्रकाशित जनवरी 14, 2023
भारत

Exclusive : काजीरंगा में 45 साल में पहली बार 2022 में नहीं हुआ एक भी गैंडे का शिकार, जानें- कैसे शिकारियों पर कसी नकेल

प्रकाशित जनवरी 14, 2023
भारत

गुस्से में व्यक्ति ने पत्नी के दूसरे पति को गोली मारी

प्रकाशित जनवरी 14, 2023
भारत

सचिन पायलट के ‘एकल’ अभियान ने राजस्थान में चुनावों से पहले कांग्रेस की चिंता बढ़ाई

प्रकाशित जनवरी 14, 2023
  • व्यवसाय
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • तकनीकी
  • मनोरंजन
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करना

© 2022 देसी खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Removed from reading list

पूर्ववत
Welcome Back!

Sign in to your account

आपका पासवर्ड खो गया है?