इस साइट का उपयोग करके, आप गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तों से सहमत होते हैं।
स्वीकार करना
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दीpa ਪੰਜਾਬੀta தமிழ்te తెలుగు
देसी खबरदेसी खबर
अधिसूचना और दिखाओ
ताज़ा खबर
राजनाथ ने अत्यधिक ऊंचाई पर धैर्य और साहस को बढ़ावा देने के लिए की ‘सोल ऑफ स्टील’ पहल की शुरुआत
प्रकाशित जनवरी 14, 2023
मदुरै-दिल्ली फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ने पर इंदौर में उतारा गया विमान, नहीं बच सकी जान
प्रकाशित जनवरी 14, 2023
Exclusive : काजीरंगा में 45 साल में पहली बार 2022 में नहीं हुआ एक भी गैंडे का शिकार, जानें- कैसे शिकारियों पर कसी नकेल
प्रकाशित जनवरी 14, 2023
गुस्से में व्यक्ति ने पत्नी के दूसरे पति को गोली मारी
प्रकाशित जनवरी 14, 2023
आदिल ने राखी सावंत से शादी से किया इनकार, सड़क किनारे रोती दिखी कंट्रोवर्सी क्वीन, बोलीं- मेरा पति…
प्रकाशित जनवरी 14, 2023
Aa
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
पढ़ना: नागपुर के छात्र को मिली अमेरिका में 33 लाख की नौकरी, लेकिन जब फर्म को पता चला…
शेयर करना
देसी खबरदेसी खबर
Aa
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • जीवन शैली
  • श्रद्धा
खोज
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
कोई मौजूदा खाता है? साइन इन करें
हमारा अनुसरण करें
देसी खबर > भारत > नागपुर के छात्र को मिली अमेरिका में 33 लाख की नौकरी, लेकिन जब फर्म को पता चला…
भारत

नागपुर के छात्र को मिली अमेरिका में 33 लाख की नौकरी, लेकिन जब फर्म को पता चला…

press
press प्रकाशित जुलाई 25, 2022
आखरी अपडेट: 2022/07/25 at 6:00 अपराह्न
शेयर करना
शेयर करना

प्रतीकात्मक फोटो.

महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) के पंद्रह साल के वेदांत देवकाटे (Vedant Deokate) ने महाराष्ट्र और देश को गौरवान्वित किया है. इस किशोर ने एक यूएस-बेस्ड कंपनी की ओर से आयोजित किया गया वेब डेवलेपमेंट काम्पटीशन जीत लिया है. वेदांत ने दो दिनों की अवधि में कोड की 2,066 लाइनें लिखकर यह काम्पटीशन जीत लिया. इस कोडिंग स्पर्धा (Coding competion) में 1,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. 

काम्पटीशन जीतने पर वेदांत को स्पर्धा आयोजक कंपनी ने 33 लाख की सालाना सैलरी वाली नौकरी की पेशकश की. हालांकि न्यू जर्सी एडवर्टाइजमेंट कंपनी की एचआरडी टीम में वेदांत को एक पद के लिए की गई नौकरी की इस पेशकश को  तब वापस ले लिया गया जब उसकी उम्र के बारे में बताया गया. द टाइम्स ऑफ इंडिया ने यह खबर दी है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि, हालांकि खुशी के बाद निराश करने वाले हालात के बीच कंपनी की ओर से वेदांत को उत्साहजनक मैसेज मिला. कक्षा 10 के छात्र वेदांत से हिम्मत नहीं हारने के लिए कहते हुए, विज्ञापन फर्म ने उन्हें अपनी शिक्षा पूरी करने और फिर उनसे संपर्क करने के लिए कहा. कंपनी ने वेदांत को लिखा, “हम आपके अनुभव, व्यावसायिकता और दृष्टिकोण से प्रभावित हैं.”

वेदांत एक सेल्फ-ट्रेंड कोडर हैं. उन्होंने अपनी मां के लैपटॉप का इस्तेमाल करके कौशल हासिल किया और सम्मान पाया. उन्होंने लैपटॉप पर दो दर्जन से अधिक ऑनलाइन ट्यूटोरियल में भाग लिया और उन्हें “स्लो” और “आउटडेटेड” बताया. उन्होंने अपनी मां के इंस्टाग्राम एकाउंट पर कोडिंग प्रतियोगिता का विज्ञापन देखा और फिर उसमें भाग लिया.

वेदांत के माता-पिता राजेश और अश्विनी देवकाटे नागपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं. अपने बेटे की उपलब्धि के बारे में राजेश देवकाटे ने कहा, “हमें कोई जानकारी नहीं थी. मेरे बेटे के स्कूल से एक कॉल आया था जिससे हमें इस ऑफर के बारे में बताया गया.” देवकाटे ने कहा कि स्कूल ने ही वेदांत को कंपनी को अपनी उम्र और अन्य विवरण के बारे में सूचित करने में मदद की.

वेदांत की प्रतिभा और प्रतियोगिता में हासिल की गई सफलता को देखते हुए उसके माता-पिता ने उसे कोडिंग के लिए जल्द ही एक नया लैपटॉप गिफ्ट करने का प्लान बनाया है.

press जुलाई 25, 2022
इस लेख का हिस्सा
Facebook Twitterईमेल छाप
तुम क्या सोचते हो?
प्यार0
उदास0
प्रसन्न0
उनींदा0
नाराज़0
मृत0
आँख मारना0

शायद तुम्हे यह भी अच्छा लगे

भारत

राजनाथ ने अत्यधिक ऊंचाई पर धैर्य और साहस को बढ़ावा देने के लिए की ‘सोल ऑफ स्टील’ पहल की शुरुआत

प्रकाशित जनवरी 14, 2023
भारत

मदुरै-दिल्ली फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ने पर इंदौर में उतारा गया विमान, नहीं बच सकी जान

प्रकाशित जनवरी 14, 2023
भारत

Exclusive : काजीरंगा में 45 साल में पहली बार 2022 में नहीं हुआ एक भी गैंडे का शिकार, जानें- कैसे शिकारियों पर कसी नकेल

प्रकाशित जनवरी 14, 2023
भारत

गुस्से में व्यक्ति ने पत्नी के दूसरे पति को गोली मारी

प्रकाशित जनवरी 14, 2023
  • व्यवसाय
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • तकनीकी
  • मनोरंजन
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करना

© 2022 देसी खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Removed from reading list

पूर्ववत
Welcome Back!

Sign in to your account

आपका पासवर्ड खो गया है?