इस साइट का उपयोग करके, आप गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तों से सहमत होते हैं।
स्वीकार करना
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दीpa ਪੰਜਾਬੀta தமிழ்te తెలుగు
देसी खबरदेसी खबर
अधिसूचना और दिखाओ
ताज़ा खबर
Demat Account की संख्या दिसंबर में 34% बढ़कर 10.8 करोड़ हुई, जानें इसके पीछे की वजह
प्रकाशित जनवरी 15, 2023
ऑटो एक्सपो 2023: वेव मोबिलिटी ने सौर ऊर्जा से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार दिखाई
प्रकाशित जनवरी 15, 2023
भगवान को भोग लगाते समय ध्यान रखें इन बातों का ताकि ईश्वर रहें प्रसन्न और फल मिले दोगुना !
प्रकाशित जनवरी 15, 2023
‘अग्निवीरों’ के पहले बैच के साथ सोमवार को चर्चा कर सकते हैं PM मोदी
प्रकाशित जनवरी 15, 2023
‘‘जल्द करूंगा भारत की यात्रा ’’ : तीसरी बार नेपाल के PM बने पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’
प्रकाशित जनवरी 15, 2023
Aa
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
पढ़ना: जेपी नड्डा ने बीजेपी की बैठकों के पहले पटना में किया बड़ा रोड शो
शेयर करना
देसी खबरदेसी खबर
Aa
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • जीवन शैली
  • श्रद्धा
खोज
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
कोई मौजूदा खाता है? साइन इन करें
हमारा अनुसरण करें
देसी खबर > भारत > जेपी नड्डा ने बीजेपी की बैठकों के पहले पटना में किया बड़ा रोड शो
भारत

जेपी नड्डा ने बीजेपी की बैठकों के पहले पटना में किया बड़ा रोड शो

press
press प्रकाशित जुलाई 31, 2022
आखरी अपडेट: 2022/07/31 at 10:40 अपराह्न
शेयर करना
शेयर करना

पार्टी कार्यकर्ताओं ने नड्डा के स्वागत के लिए गांधी मैदान के पास मोटरसाइकिल रैली भी निकाली.

पटना:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा (JP Nadda) ने पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों की दो-दिवसीय संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन करने के लिए पटना पहुंचे. जिसके बाद  शनिवार को शहर में  एक रोड शो भी किया गया. उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, भाजपा की बिहार इकाई के प्रमुख संजय जायसवाल और राज्य कैबिनेट के मंत्रियों ने यहां जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर नड्डा के आगमन पर उनकी अगवानी की. भाजपा ने अपने अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया. हवाई अड्डा परिसर को फूलों से सजाया गया था जबकि सड़क किनारे एकत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने भाजपा के झंडे लहराये.

हवाई अड्डे से नड्डा पटना उच्च न्यायालय गये, जहां उन्होंने डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण किया. इसके बाद उन्होंने गांधी मैदान के पास स्थित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा तक एक रोड शो किया, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी. नड्डा एक खुली छत वाली ‘लॉरी’ पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्रियों और जायसवाल के साथ खड़े थे. भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाये जा रहे नारों के बीच लोगों का अभिवादन किया. पार्टी कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने नड्डा का स्वागत करने के लिए गांधी मैदान के पास मोटरसाइकिल रैली भी निकाली.

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन ने कहा, ‘‘नड्डा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा उनके कार्यान्वयन पर विचार-विमर्श के लिए निर्मित ग्राम संसद का उद्घाटन करेंगे. ज्ञान भवन में वह पहले एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और फिर शाम में पार्टी के सात प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे.”

उन्होंने कहा कि दो दिवसीय बैठक के दौरान, पार्टी के नेता 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रकोष्ठों की भूमिका पर गहन मंथन करेंगे. रंजन ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पटना पहुंचेंगे और वह कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा कि इसके बाद शाह और नड्डा नयी दिल्ली लौट जाएंगे.

press जुलाई 31, 2022
इस लेख का हिस्सा
Facebook Twitterईमेल छाप
तुम क्या सोचते हो?
प्यार0
उदास0
प्रसन्न0
उनींदा0
नाराज़0
मृत0
आँख मारना0

शायद तुम्हे यह भी अच्छा लगे

भारत

‘अग्निवीरों’ के पहले बैच के साथ सोमवार को चर्चा कर सकते हैं PM मोदी

प्रकाशित जनवरी 15, 2023
भारत

भारतीय सशस्त्र बल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बलों में से एक हैं: सेना प्रमुख

प्रकाशित जनवरी 15, 2023
भारत

दिल्ली-NCR में अगले सप्ताह शीतलहर के आसार, दिन में छाए रहेंगे बादल, नीचे गिर सकता है पारा

प्रकाशित जनवरी 15, 2023
भारत

बिहार के 18 जिलों के भूजल में आर्सेनिक की मात्रा अधिक, पित्ताशय के कैंसर की बनी वजह

प्रकाशित जनवरी 15, 2023
  • व्यवसाय
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • तकनीकी
  • मनोरंजन
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करना

© 2022 देसी खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Removed from reading list

पूर्ववत
Welcome Back!

Sign in to your account

आपका पासवर्ड खो गया है?