इस साइट का उपयोग करके, आप गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तों से सहमत होते हैं।
स्वीकार करना
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दीpa ਪੰਜਾਬੀta தமிழ்te తెలుగు
देसी खबरदेसी खबर
अधिसूचना और दिखाओ
ताज़ा खबर
ऑटो एक्सपो 2023: एम्पीयर प्राइमस इलेक्ट्रिक स्कूटर से उठा पर्दा, बुकिंग ₹ 999 से शुरू
प्रकाशित जनवरी 14, 2023
https://president.technology/
Good news..Good news. In 2023 – President.Technology Company to Give Big Gift to Freshers in Pune
प्रकाशित जनवरी 14, 2023
जोशीमठ त्रासदी : जानिए उस सैटेलाइट तकनीक के बारे में जिसने भू-धंसाव का पता लगाने में की मदद
प्रकाशित जनवरी 14, 2023
दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज में सफर के लिए कितना देना होगा किराया? कितनी है वेटिंग? जानें डिटेल्स
प्रकाशित जनवरी 14, 2023
कादर खान के इस हमशक्ल को देख कर आप भी हो जाएंगे हैरान, VIDEO देख एक्टर की याद में लोग हुए इमोशनल
प्रकाशित जनवरी 14, 2023
Aa
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
पढ़ना: गुजरात शराब कांड: अरविंद केजरीवाल ने कहा, “लोगों का जीवन दांव पर”
शेयर करना
देसी खबरदेसी खबर
Aa
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • जीवन शैली
  • श्रद्धा
खोज
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
कोई मौजूदा खाता है? साइन इन करें
हमारा अनुसरण करें
देसी खबर > भारत > गुजरात शराब कांड: अरविंद केजरीवाल ने कहा, “लोगों का जीवन दांव पर”
भारत

गुजरात शराब कांड: अरविंद केजरीवाल ने कहा, “लोगों का जीवन दांव पर”

press
press प्रकाशित जुलाई 27, 2022
आखरी अपडेट: 2022/07/27 at 11:55 अपराह्न
शेयर करना
शेयर करना

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मुझे पता चला है कि एक बहुत दुखद घटना हुई है. भावनगर में जहरीली शराब पीने से 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई लोग अस्पतालों में भर्ती हैं. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

मुख्यमंत्री ने गुजरात सरकार से सवाल किया कि अगर राज्य में शराबबंदी है तो राज्य में शराब खुलेआम कैसे बिक रही है और इससे किसे फायदा हो रहा है?

उन्होंने कहा कि, “राज्य सरकार इस पर ध्यान क्यों नहीं दे रही है. क्या इसके पीछे कोई आंतरिक साजिश है?” उन्होंने दावा किया कि गुजरात में हजारों करोड़ रुपये का शराब का कारोबार है.

पीड़ितों और उनके परिवारों से मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि “यह पहली बार नहीं है जब गुजरात के लोग नकली शराब के कारण मारे गए हैं.”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “लोगों की जिंदगी दांव पर है.”  उन्होंने गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब पीने से बीमार हुए लोगों और उनके परिवारों से मुलाकात की.

दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन

गुजरात में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत की घटना के खिलाफ आम आदमी पार्टी बुधवार को दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के बाहर दोपहर एक बजे प्रदर्शन करेगी. 

आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने विरोध प्रदर्शन की जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट करके बीजेपी पर आरोप लगाया. उन्होंने लिखा है कि, ”गुजरात में भाजपा की सरकार के संरक्षण में बिक रही जहरीली शराब पीने से 30 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी. ये हत्या है.आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ दिल्ली में BJP के मुख्यालय पर 1 बजे  प्रदर्शन करेगी.”

अधिकारियों ने बताया कि गुजरात के बोटाद जिले में केमिकल युक्त शराब या नकली शराब के सेवन से हुई मौतों की संख्या 28 हो गई है. बरवाला, रानपुर और अहमदाबाद ग्रामीण में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं. नकली शराब पीने के कारण बीमार हुए एक दर्जन से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं. बोटाद, बनवाला और धंधुका तालुका में केमिकल के दुरुपयोग के मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है.

पुलिस महानिदेशक (DGP) आशीष भाटिया ने बताया, “इस घटना में कुल 28 लोगों की मौत हुई है. लोगों ने केमिकल सीधे पानी में मिलाकर पीया. यह 600 लीटर था जो कि 40,000 रुपये में बेचा गया.”

डीजीपी आशीष भाटिया ने यह भी बताया कि स्थानीय पुलिस इस मामले में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन करेगी. उन्होंने कहा, “बरवाला, रानपुर और अहमदाबाद ग्रामीण में तीन केस दर्ज किए गए हैं. स्थानीय पुलिस एसआईटी का गठन करेगी.” गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने इस मामले को लेकर एक बैठक की.

घटना का खुलासा बीती रात तब हुआ जब कई लोगों को खतरनाक केमिकल वाली शराब पीने के बाद अस्पताल ले जाया गया.

press जुलाई 27, 2022
इस लेख का हिस्सा
Facebook Twitterईमेल छाप
तुम क्या सोचते हो?
प्यार0
उदास0
प्रसन्न0
उनींदा0
नाराज़0
मृत0
आँख मारना0

शायद तुम्हे यह भी अच्छा लगे

भारत

जोशीमठ त्रासदी : जानिए उस सैटेलाइट तकनीक के बारे में जिसने भू-धंसाव का पता लगाने में की मदद

प्रकाशित जनवरी 14, 2023
भारत

दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज में सफर के लिए कितना देना होगा किराया? कितनी है वेटिंग? जानें डिटेल्स

प्रकाशित जनवरी 14, 2023
भारत

कथित रेलवे भर्ती घोटाले में CBI को लालू यादव के खिलाफ केस चलाने की केंद्र से मिली अनुमति

प्रकाशित जनवरी 14, 2023
भारत

“पहनने को कपड़े भी नहीं हैं…”, जोशीमठ में राहत शिविर में रह रही बुजुर्ग महिला का छलका दर्द

प्रकाशित जनवरी 14, 2023
  • व्यवसाय
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • तकनीकी
  • मनोरंजन
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करना

© 2022 देसी खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Removed from reading list

पूर्ववत
Welcome Back!

Sign in to your account

आपका पासवर्ड खो गया है?