Entertainment : वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अनंग्शा बिस्वास ने हाल ही में अपने करियर, बोल्ड सीन्स और इंडस्ट्री के अनुभवों को लेकर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्हें इंटीमेट या बोल्ड सीन्स करने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन ऐसे सीन कहानी की जरूरत के हिसाब से होने चाहिए।
इंटीमेट सीन्स को नहीं मानतीं टैबू
शुभोजीत घोष के साथ बातचीत में अनंग्शा ने बताया कि वह इंटीमेट सीन्स को गलत नजर से नहीं देखतीं। उनके लिए किसी भी सीन का महत्व कहानी और किरदार की जरूरत पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे सीन्स को सिर्फ चर्चा या लोकप्रियता के लिए करने में विश्वास नहीं रखतीं।

‘मिर्जापुर’ के बाद मिले कई ऑफर ठुकराए
अनंग्शा ने बताया कि ‘मिर्जापुर’ में बोल्ड किरदार निभाने के बाद उन्हें इसी तरह के कई रोल ऑफर हुए थे, लेकिन उन्होंने उनमें से कई किरदारों को मना कर दिया। उनका कहना है कि कई बार निर्देशक किसी कलाकार को एक खास भूमिका में देखने के बाद उसे अलग तरह के किरदारों में सोच नहीं पाते।

कास्टिंग काउच पर भी की खुलकर बात
अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में शुरुआती दिनों के अनुभवों को साझा करते हुए कास्टिंग काउच के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने बताया कि शुरुआत में कुछ लोगों ने उन्हें बड़े अवॉर्ड दिलाने और करियर में आगे बढ़ाने जैसी बातें कही थीं।

अनंग्शा ने बताया कि कुछ लोगों ने स्क्रिप्ट पर चर्चा के बहाने डिनर मीटिंग के लिए बुलाया था। उन्होंने नए कलाकारों को सलाह दी कि ऐसी किसी भी मीटिंग का हिस्सा बनने से पहले सावधानी बरतें।

मुश्किल अनुभवों से मिली सीख
अनंग्शा ने कहा कि उन्हें अपने पुराने अनुभवों का कोई पछतावा नहीं है। उनके मुताबिक, जिंदगी में आने वाली चुनौतियां इंसान को सही और गलत के बीच अंतर समझने में मदद करती हैं।

उन्होंने कहा कि कलाकारों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए और मेहनत करते रहना चाहिए, क्योंकि सफलता एक दिन जरूर मिलती है















