इस साइट का उपयोग करके, आप गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तों से सहमत होते हैं।
स्वीकार करना
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दीpa ਪੰਜਾਬੀta தமிழ்te తెలుగు
देसी खबरदेसी खबर
अधिसूचना और दिखाओ
ताज़ा खबर
Alia-Ranbir: रणबीर कपूर को लेने एयरपोर्ट पहुंची वाइफ आलिया भट्ट, VIDEO में दिखी राहा की भी झलक! फैंस हुए खुश
प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
पाकिस्तान में महंगाई दर बढ़कर 38.4 प्रतिशत हुई, तेल की कीमतें सातवें आसमान पर पहुंची
प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
गाजियाबाद में युवा कारोबारी की कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुंह से निकल रहा था झाग
प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
PICS: स्मृति ईरानी की बेटी के रिसेप्शन में बॉलीवुड सेलेब्स की एंट्री, Shah Rukh Khan, जीतेंद्र, मॉनी राय समेत दिखे ये सितारे
प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर चार पहर की होती है पूजा! जानें क्या है हर पहर में पूजा करने का लाभ और तरीका
प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
Aa
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
पढ़ना: Sri Lanka : लौटेंगे पूर्व राष्ट्रपति Gotabaya Rajapaksa, सिंगापुर में केवल 14 दिन रहने की मिली थी मंजूरी
शेयर करना
देसी खबरदेसी खबर
Aa
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • जीवन शैली
  • श्रद्धा
खोज
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
कोई मौजूदा खाता है? साइन इन करें
हमारा अनुसरण करें
देसी खबर > दुनिया > Sri Lanka : लौटेंगे पूर्व राष्ट्रपति Gotabaya Rajapaksa, सिंगापुर में केवल 14 दिन रहने की मिली थी मंजूरी
दुनिया

Sri Lanka : लौटेंगे पूर्व राष्ट्रपति Gotabaya Rajapaksa, सिंगापुर में केवल 14 दिन रहने की मिली थी मंजूरी

press
press प्रकाशित जुलाई 26, 2022
आखरी अपडेट: 2022/07/26 at 2:50 अपराह्न
शेयर करना
शेयर करना

Sri Lanka के पूर्व राष्ट्रपति जनविद्रोह के बाद देश से भाग गए थे (File Photo)

कोलंबो:

श्रीलंका (Sri Lanka) के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) छिपे नहीं हैं और सिंगापुर (Singapore)  से उनके स्वदेश लौटने की संभावना है. कैबिनेट प्रवक्ता बंडुला गुणवर्धने ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी. राजपक्षे (73) नौ जुलाई को हुए जनविद्रोह के बाद श्रीलंका से भाग गए थे. साल 1948 के बाद से देश के सबसे खराब आर्थिक संकट से निपटने में विफल रहने के लिये राजपक्षे के खिलाफ महीनों के सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन के बाद लोग राष्ट्रपति भवन में घुस गए थे.

राजपक्षे पहले 13 जुलाई को भागकर पहले मालदीव चले गये थे और वहां से अगले दिन सिंगापुर के लिए रवाना हुए थे.

साप्ताहिक कैबिनेट मीडिया ब्रीफिंग में राजपक्षे के बारे में पूछे जाने पर, कैबिनेट प्रवक्ता गुणवर्धने ने संवाददाताओं से कहा कि पूर्व राष्ट्रपति छिपे नहीं हैं और उनके सिंगापुर से लौटने की संभावना है.

गुणवर्धने ने कहा कि वह ऐसा नहीं मानते हैं कि पूर्व राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग गए हैं और छिपे हुए हैं. गुणवर्धने परिवहन एवं राजमार्ग और मास मीडिया मंत्री भी हैं.

हालांकि, उन्होंने राजपक्षे की संभावित वापसी के बारे में कोई अन्य विवरण नहीं दिया.

सिंगापुर ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति को 14 जुलाई को निजी यात्रा पर देश में प्रवेश करते ही 14 दिनों का अल्पकालिक यात्रा पास प्रदान किया था .

‘डेली मिरर’ की खबर के अनुसार, श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति को हिरासत में लेने के लिए सिंगापुर के अटॉर्नी जनरल से किए गए अनुरोध पर टिप्पणी करते हुए, कैबिनेट प्रवक्ता ने कहा कि यदि कोई स्थिति है, तो देश में जिम्मेदार अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएंगे कि पूर्व राष्ट्रपति को कोई नुकसान न हो.

press जुलाई 26, 2022
इस लेख का हिस्सा
Facebook Twitterईमेल छाप
तुम क्या सोचते हो?
प्यार0
उदास0
प्रसन्न0
उनींदा0
नाराज़0
मृत0
आँख मारना0

शायद तुम्हे यह भी अच्छा लगे

दुनिया

“जार्ज सोरोस जैसे लोग..”: PM मोदी को लेकर दिए बयान पर एस जयशंकर का पलटवार

प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
दुनिया

कराची में पुलिस प्रमुख के कार्यालय पर हमले में 5 तालिबानी आतंकवादियों की मौत

प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
दुनिया

तुर्की में विनाशकारी भूकंप के 278 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स, 41 हजार लोगों की जा चुकी है जान

प्रकाशित फ़रवरी 18, 2023
दुनिया

इंडिगो ने 500 नए विमानों का दिया ऑर्डर, CEO एल्बर्स ने कहा- “अंतराष्ट्रीयकरण हमारे एजेंडे का एक बड़ा हिस्सा”

प्रकाशित फ़रवरी 17, 2023
  • व्यवसाय
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • तकनीकी
  • मनोरंजन
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करना

© 2022 देसी खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Removed from reading list

पूर्ववत
Welcome Back!

Sign in to your account

आपका पासवर्ड खो गया है?