इस साइट का उपयोग करके, आप गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तों से सहमत होते हैं।
स्वीकार करना
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दीpa ਪੰਜਾਬੀta தமிழ்te తెలుగు
देसी खबरदेसी खबर
अधिसूचना और दिखाओ
ताज़ा खबर
XUV servies का डिजाइन के चीता पर बेस है. क्यों, कारण बता रहे हैं खुद आनंद महिंद्रा
प्रकाशित फ़रवरी 20, 2023
बजाज पल्सर 220F को फिर से लॉन्च किया जाएगा, डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हुई बाइक
प्रकाशित फ़रवरी 20, 2023
Holi 2023: घर पर बनाएं होली के हर्बल रंग, होममेड गुलाल से नहीं होगा सेहत को नुकसान
प्रकाशित फ़रवरी 20, 2023
राजस्थान के किसान से हुई ऑनलाइन ठगी, बैंक खाते से उड़ाए आठ लाख रुपये
प्रकाशित फ़रवरी 20, 2023
Pathaan Box Office Collection Day 26: महीने भर में भी नहीं कम हुआ शाहरुख की ‘पठान’ का क्रेज, संडे को की ताबड़तोड़ कमाई
प्रकाशित फ़रवरी 20, 2023
Aa
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
पढ़ना: Sri Lanka : पूर्व राष्ट्रपति Gotabaya को Singapore में नया वीज़ा जारी, वापसी की हो रही थी उम्मीद
शेयर करना
देसी खबरदेसी खबर
Aa
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • जीवन शैली
  • श्रद्धा
खोज
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
कोई मौजूदा खाता है? साइन इन करें
हमारा अनुसरण करें
देसी खबर > दुनिया > Sri Lanka : पूर्व राष्ट्रपति Gotabaya को Singapore में नया वीज़ा जारी, वापसी की हो रही थी उम्मीद
दुनिया

Sri Lanka : पूर्व राष्ट्रपति Gotabaya को Singapore में नया वीज़ा जारी, वापसी की हो रही थी उम्मीद

press
press प्रकाशित जुलाई 27, 2022
आखरी अपडेट: 2022/07/27 at 6:27 अपराह्न
शेयर करना
शेयर करना

Sri Lanka के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया जनविद्रोह के चलते देश छोड़ कर भाग गए थे ( File Photo)

सिंगापुर:

सिंगापुर (Singapore) सरकार ने श्रीलंका (Sri Lanka) के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे (Gotabata Rajapaksa) को एक नया वीजा (New Visa) जारी करते हुए देश में उनके रहने की अवधि और 14 दिन बढ़ा दी है. मीडिया में आयी एक खबर में बुधवार को बताया गया कि राजपक्षे के यात्रा पास की अवधि 11 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गयी है.  राजपक्षे के यात्रा पास की अवधि बढ़ाए जाने की खबर ऐसे दिन आयी है, जब एक दिन पहले श्रीलंका के कैबिनेट प्रवक्ता बंदुला गुणवर्धने ने कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति छुप नहीं रहे हैं और वह सिंगापुर से श्रीलंका लौट सकते हैं.

राजपक्षे श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को न संभाल पाने के कारण अपने खिलाफ जन आक्रोश के बीच देश छोड़कर 13 जुलाई को मालदीव चले गए थे और वहां से अगले दिन 14 जुलाई को निजी यात्रा पर सिंगापुर आए थे.

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के अनुसार, राजपक्षे को नया वीजा जारी किया गया है. यहां उनके रहने की अवधि 11 अगस्त तक बढ़ा दी गयी है. राजपक्षे के सिंगापुर पहुंचने के बाद यहां विदेश मामलों के मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि उन्हें निजी यात्रा पर देश में आने की अनुमति दी गयी है. मंत्रालय ने कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति ने शरण नहीं मांगी है. उन्होंने कहा था कि सिंगापुर आमतौर पर शरण नहीं देता है.

सउदी एयरलाइन से पहुंचे थे सिंगापुर 

खबर के अनुसार, राजपक्षे को 14 जुलाई को मालदीव से सऊदी एयरलाइन के विमान से चांगी हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद 14 दिन का यात्रा पास दिया गया था. वह शुरुआत में शहर के एक होटल में ठहरे थे, लेकिन अब ऐसा बताया जा रहा है कि वह अपने एक निजी आवास में रह रहे हैं. उन्हें सिंगापुर में सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है.

साप्ताहिक कैबिनेट प्रेस वार्ता में राजपक्षे के बारे में पूछे जाने पर, कैबिनेट प्रवक्ता गुणवर्धने ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति छुपे नहीं हैं और उनके सिंगापुर से लौटने की संभावना है.

गुणवर्धने ने कहा कि वह ऐसा नहीं मानते हैं कि पूर्व राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग गए हैं और छुपे हुए हैं। गुणवर्धने परिवहन एवं राजमार्ग और जन संचार मंत्री भी हैं.

हालांकि, गुणवर्धने ने राजपक्षे की संभावित वापसी का विवरण नहीं दिया.

गौरतलब है कि श्रीलंका की संसद ने गत बुधवार को राजपक्षे के सहयोगी रानिल विक्रमसिंघे को देश का राष्ट्रपति चुना. राजपक्षे ने सिंगापुर पहुंचने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. श्रीलंका के 44 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब संसद ने प्रत्यक्ष रूप से राष्ट्रपति का चुनाव किया.

वर्ष 1948 के बाद देश के सबसे गंभीर आर्थिक संकट और इसके लिए राजपक्षे परिवार के शासन के कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहरा रहे लोग कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शनकारी नौ जुलाई को राष्ट्रपति आवास में दाखिल हो गए थे.

press जुलाई 27, 2022
इस लेख का हिस्सा
Facebook Twitterईमेल छाप
तुम क्या सोचते हो?
प्यार0
उदास0
प्रसन्न0
उनींदा0
नाराज़0
मृत0
आँख मारना0

शायद तुम्हे यह भी अच्छा लगे

दुनिया

यूक्रेन युद्ध में रूस को “घातक मदद” दे सकता है चीन : अमेरिका

प्रकाशित फ़रवरी 19, 2023
दुनिया

यूजर्स के अकाउंट्स को वेरिफाई करने के लिए सबस्क्रिप्‍शन सेवा शुरू करेगा META

प्रकाशित फ़रवरी 19, 2023
दुनिया

Explainer: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर शेष जीवन Hospice care में गुजारेंगे, जानें-क्‍या है ये..

प्रकाशित फ़रवरी 19, 2023
दुनिया

“हम दिवालिया हो चुके हैं..”, आर्थिक तंगी के बीच पाकिस्तान के मंत्री का बड़ा बयान 

प्रकाशित फ़रवरी 19, 2023
  • व्यवसाय
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • तकनीकी
  • मनोरंजन
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करना

© 2022 देसी खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Removed from reading list

पूर्ववत
Welcome Back!

Sign in to your account

आपका पासवर्ड खो गया है?