इस साइट का उपयोग करके, आप गोपनीयता नीति और उपयोग की शर्तों से सहमत होते हैं।
स्वीकार करना
hi हिन्दी
en Englishhi हिन्दीpa ਪੰਜਾਬੀta தமிழ்te తెలుగు
देसी खबरदेसी खबर
अधिसूचना और दिखाओ
ताज़ा खबर
भारतीय कंपनियां इस साल वेतन में कर सकती हैं करीब 10 प्रतिशत की वृद्धि
प्रकाशित जनवरी 16, 2023
“ये वास्तविकता है”: दुनिया में छा रही आर्थिक मंदी पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे?
प्रकाशित जनवरी 16, 2023
कृष्णा श्रॉफ के मुक्कों की रफ्तार देखकर हो जाएंगे होश गुम, फिटनेस कोच को यूं चटाई चुटकियों में धूल-देखें वीडियो
प्रकाशित जनवरी 16, 2023
मंदी की आशंकाओं के बीच भी भारतीय अमीरों की संपत्ति वर्ष 2023 में भी बढ़ने की उम्मीद
प्रकाशित जनवरी 16, 2023
महिंद्रा एक्सयूवी400 भारत में हुई लॉन्च, कीमत ₹ 15.99 लाख से शुरू
प्रकाशित जनवरी 16, 2023
Aa
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
पढ़ना: “हमने श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया है ना कि उसे दिवालिया बनाया”: चीन का अमेरिका को जवाब 
शेयर करना
देसी खबरदेसी खबर
Aa
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • जीवन शैली
  • श्रद्धा
खोज
  • होमपेज
  • भारत
  • दुनिया
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • ऑटोमोबाइल
  • श्रद्धा
  • खेल
कोई मौजूदा खाता है? साइन इन करें
हमारा अनुसरण करें
देसी खबर > दुनिया > “हमने श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया है ना कि उसे दिवालिया बनाया”: चीन का अमेरिका को जवाब 
दुनिया

“हमने श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया है ना कि उसे दिवालिया बनाया”: चीन का अमेरिका को जवाब 

press
press प्रकाशित जुलाई 29, 2022
आखरी अपडेट: 2022/07/29 at 12:20 पूर्वाह्न
शेयर करना
शेयर करना

नई दिल्ली:

श्रीलंका की चरमरा चुकी अर्थव्यवस्था के बीच चीन का एक बयान आया है. चीन ने अमेरिका को जवाब देते हुए कहा कि हमने श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया है ना कि उसे दिवालिया बनाया है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि चीन-श्रीलंका व्यावहारिक सहयोग का नेतृत्व हमेशा वैज्ञानिक योजना और सत्यापन के साथ श्रीलंका द्वारा किया गया है. खास बात ये है कि झाओ लिजियन की ये प्रतिक्रिया यूएसएआईडी प्रशासक सामंथा पावर द्वारा श्रीलंका के प्रति चीन की परियोजनाओं और नीतियों की आलोचना पर एक सवाल के जवाब में आई है. उन्होंने कहा आगे कहा कि चीनी परियोजनाओं ने श्रीलंका के आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया है, और ये श्रीलंका के लोगों के लिए फायदेमंद हैं. 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही भारत ने श्रीलंका को आर्थिक संकट से उबरने में बेहद जल्द आवश्यक मदद पहुंचाई लेकिन चीन  से की गई मदद की अपील का श्रीलंका को कोई जवाब नहीं मिला था. भारत यात्रा पर आईं अमेरिकी मददगार संस्था USAID की प्रशासक समांथा पोवर ने बुधवार को यह जानकारी दी थी. दिल्ली  IIT में भाषण देते हुए पोवर ने कहा था कि चीन श्रीलंका का सबसे बड़ा कर्जदाता बन गया था जिसमें श्रीलंका को बिना साफ शर्तों के ऊंची ब्याज दरों पर कर्ज दिया गया.

पोवर ने इसे लेकर भी हैरानी जताई थी कि क्या चीन श्रीलंका के लिए अपने कर्ज की शर्तों में कुछ बदलाव करेगा कि नहीं. पोवर 25-27 जुलाई तक भारत यात्रा पर आईं थीं. अमेरिका की एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट दुनिया की बड़ी मददगार संस्थाओं में से एक है. उन्होंने कहा, ” भारत ने ज़रूरी उपायों के लिए बेहद जल्द प्रतिक्रिया दी.” 

USAID प्रशासक समांथा ने भारत की तरफ से श्रीलंका को 3.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर या कहें कि करीब 100 करोड़ रुपए  कर्ज के तौर पर दिए जाने और देश के मुश्किल आर्थिक संकट से उबारने में अन्य तरह से मदद करने का भी जिक्र किया था.  

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

press जुलाई 29, 2022
इस लेख का हिस्सा
Facebook Twitterईमेल छाप
तुम क्या सोचते हो?
प्यार0
उदास0
प्रसन्न0
उनींदा0
नाराज़0
मृत0
आँख मारना0

शायद तुम्हे यह भी अच्छा लगे

दुनिया

रूस के लिए सबसे बड़ा खरीदार बना भारत, हर दिन मंगाया 10 लाख बैरल कच्चा तेल

प्रकाशित जनवरी 16, 2023
दुनिया

“फिर चारों तरफ अंधेरा छा गया” : नेपाल विमान हादसे के भयावह मंजर को चश्‍मदीदों ने यूं किया बयां 

प्रकाशित जनवरी 16, 2023
दुनिया

“इतना नहीं झेल सकते”, रूस के एक शहर में तापमान पहुंचा -50 डिग्री सेल्सियस, परेशान हैं लोग

प्रकाशित जनवरी 15, 2023
दुनिया

“मोटरसाइकिल रैली नहीं है” : पाकिस्तान में खाद्य संकट के बीच गेहूं से लदे ट्रक का पीछा करते दिखे लोग

प्रकाशित जनवरी 15, 2023
  • व्यवसाय
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • तकनीकी
  • मनोरंजन
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करना

© 2022 देसी खबर। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Removed from reading list

पूर्ववत
Welcome Back!

Sign in to your account

आपका पासवर्ड खो गया है?