नई दिल्ली: झारखंड में हुए भीषण सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। हादसे में कई लोगों की मौत और लोगों के घायल होने की घटना पर प्रधानमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री की ओर से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है। वहीं, हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने प्रभावित परिवारों को सहायता देने का फैसला किया है। सरकार की ओर से घोषित आर्थिक मदद से हादसे में प्रभावित परिवारों को राहत मिलेगी।

UP Congress में नाराज नेताओं को मनाने की कोशिश, अजय राय और राकेश राठौर को मिली बड़ी जिम्मेदारी!

शेयर करना
Exit mobile version