झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। उनके बेटे और राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दुखद खबर की पुष्टि की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं…”
81 वर्षीय शिबू सोरेन पिछले कुछ समय से नियमित इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। उनके स्वास्थ्य को लेकर 24 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया था कि शिबू सोरेन को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की जा रही थी।
शिबू सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की स्थापना की थी और वे पिछले 38 वर्षों से पार्टी के प्रमुख नेता रहे। उन्हें झारखंड मुक्ति आंदोलन के एक प्रमुख नेता और पार्टी के संस्थापक संरक्षक के रूप में याद किया जाएगा। उनका निधन राज्य और पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है।