ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन, जिन्होंने 2007 में शादी की थी। 2009 में ओपरा विन्फ्रे द्वारा आयोजित एक शो में बातचीत के दौरान इस जोड़े ने अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की और प्रतिष्ठित होस्ट के दिलचस्प सवालों के जवाब दिए।

अभिनेत्री ने शो के दौरान ओपरा के पूछे हुए सवालों का बेवाकी से जवाबी दिया था। इस शो में ओपरा ने ऐश्वर्या से सवाल किया था कि उन्होंने कभी ऑन-स्क्रीन किस क्यों नहीं किया। इसके बाद देवदास की नायिका अभिषेक बच्चन की तरफ झुक गई और कहा, चलो, बेबी…! जिसके बाद अभिषेक ने उनके गाल पर किस कर दिया।

अभिषेक ने भारत में ऑन-स्क्रीन किसिंग की बात पर सांस्कृतिक अंतर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों के विपरीत भारतीय सिनेमा में इस तरह के दृश्य आम नहीं हैं। किसिंग के हिंदी फ़िल्मों में अक्सर प्यार का इज़हार करने के लिए गाने दिखाए जाते हैं। उन्होंने कहा, “बहुत से भारतीय दर्शकों को नहीं लगता कि यह ज़रूरी है। इसे इस तरह से कहें तो, अगर हम कोई ऐसा दृश्य बनाते हैं जिसमें लड़का किसी लड़की से मिलता है, उन्हें प्यार हो जाता है और वे अपने प्यार का इज़हार करना चाहते हैं, तो वे किस करते हैं।”

अभिषेक ने ऐश्वर्या को दिए अपने प्रपोजल को भी याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे न्यूयॉर्क में फिल्म की शूटिंग के दौरान, वह अक्सर अपने होटल की बालकनी में खड़े होकर ऐश्वर्या से शादी करने के सपने देखा करते थे। बाद में वह ऐश्वर्या को उसी बालकनी में ले गए और उनसे शादी का प्रस्ताव रखा। ऐश्वर्या ने इस मौके पर उस क्षण को याद करते हुए कहा, “यह बहुत प्यारा और बहुत वास्तविक था।

कुछ समय पूर्व ऐसी खबरें आई कि दोनों अलग अलग होने वाले हैं। हालांकि बाद में दोनो कि तरफ से अफवाह को खत्म करने के लिए पोस्ट भी किए गए।

Karwa Chauth 2024 | मेंहदी, पार्लर, और उपहार | बाजार में महिलाओं में दिख रहा करवाचौथ का खास उत्साह

शेयर करना
Exit mobile version