गुजरात के उप मुख्यमंत्री और खेल मंत्री हर्ष सांघवी ने 10वें अदाणी अहमदाबाद मैराथन को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। इस प्रतिष्ठित मैराथन का आगामी 10वां संस्करण इस साल 29 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के मुख्य व्यवसाय अधिकारी संजय अडेसरा ने उप मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी को इस ऐतिहासिक 10वें संस्करण की आधिकारिक जर्सी भेंट की। इस मौके पर श्री सांघवी ने #Run4OurSoldiers पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह मैराथन पिछले एक दशक से हमारे सशस्त्र बलों के साहस, सेवा और बलिदान के सम्मान में नागरिकों को एकजुट कर रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अहमदाबाद एक तरफ जहां 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है, वहीं इस तरह के खेल आयोजन शहर में फिटनेस, खेल संस्कृति और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने भारतीय सेना के पराक्रम और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संकल्प को याद करते हुए सैनिकों के प्रति देश की अटूट कृतज्ञता व्यक्त की। अडानी स्पोर्ट्सलाइन के सीबीओ संजय अडेसरा ने भी इस सफर में मिले समर्थन के लिए आभार जताया और कहा कि यह आयोजन खेल प्रेमियों और देश के प्रहरियों के बीच एक अनूठा सेतु है।

अदाणी ग्रुप की यह पहल नवंबर 2017 में शुरू हुई थी और अपनी खूबसूरती तथा बेहतर प्रबंधन के चलते यह ‘AIMS वर्ल्ड रनिंग’ की ग्लोबल मैराथन इवेंट लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है। इस मैराथन से होने वाली आय का एक बड़ा हिस्सा भारतीय सशस्त्र बलों के कल्याण के लिए समर्पित किया जाता है। पिछले साल इस इवेंट में 24,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 3,000 से ज्यादा रक्षाकर्मी शामिल थे। इस बार भी 10वें संस्करण को लेकर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

'शिवपाल-अखिलेश के चमचे नौकरी का रेट तय करते थे!' अखिलेश और ओपी राजभर में नौकरियों पर महाघमासान

शेयर करना
Exit mobile version