अगर आप Apple के iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। भारत में पुराने iPhone मॉडल जैसे iPhone 16 और iPhone 15 की कीमतों में जल्द बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन मॉडल्स की कीमत करीब ₹5,000 तक बढ़ सकती है।
इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह Apple का एक बड़ा फैसला है, जिसमें कंपनी ने अपने ‘डिमांड जेनरेशन (DG) सपोर्ट’ को खत्म करने का फैसला लिया है। यह सपोर्ट रिटेलर्स और डीलर्स को दिया जाता था, जिससे वे ग्राहकों को बिना MRP बदले बेहतर डिस्काउंट ऑफर कर सीखते थे।
DG सपोर्ट एक तरह का बैकएंड डिस्काउंट सिस्टम था, जिससे दुकानदार iPhone को सस्ते में बेच सकते थे। अब यह सुविधा हटाने से ग्राहकों को सीधे ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।
इसके अलावा Apple ने पहले ही अपने कैशबैक ऑफर्स में भी कटौती कर दी है। जहां पहले ₹6,000 तक का कैशबैक मिला था, अब यह करीब ₹1,000 रह गया है। ऐसे में डीजी सपोर्ट हटाने से कीमतों पर और दबाव बढ़ गया है।
हालांकि, यह बदलाव आने वाली iPhone 17 सीरीज पर लागू नहीं होगा और इसका असर केवल मौजूदा और पुराने मॉडल्स पर ही पड़ेगा। एक्सपोर्ट्स का रुझान है कि इससे मांग पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि भारत में बड़ी संख्या में ग्राहक EMI के जरिए स्मार्टफोन खरीदते हैं।
वहीं, यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पूरी स्मार्टफोन इंडस्ट्री में कीमतें बढ़ रही हैं। Samsung, Vivo, Xiaomi और Realme जैसे ब्रांड्स भी हाल के महीनों में अपने डिवाइसेज महंगे कर चुके हैं।
कीमत बढ़ने के पीछे मुख्य कारण कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत, खासकर मेमोरी और स्टोरेज की कीमतों में उछाल, रुपये की कमजोरी और सप्लाई से जुड़ी समस्याएं बताई जा रही हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026 में भारत का स्मार्टफोन मार्केट थोड़ा कमजोर रह सकता है और कुल बिक्री में 12 से 15 प्रतिशत तक गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में अगर आप iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्द फैसला लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।



