डेस्क : ब्रिटेन के शाही परिवार से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू माउंटबेटन को यूके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी एपस्टाइन फाइल्स में सामने आए कुकर्मों और विवादित संबंधों के खुलासों के बाद की गई है।
एपस्टाइन फाइल्स के खुलासों के बाद ब्रिटेन के शाही परिवार में भूचाल, किंग चार्ल्स के भाई गिरफ्तार।
ब्रेकिंग न्यूज़ | लंदन
ब्रिटेन के शाही परिवार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू माउंटबेटन को यूके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हाल ही… pic.twitter.com/N1GqkkDkcZ— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) February 19, 2026
एंड्रयू पर पद के दुरुपयोग और नैतिकता के खिलाफ संबंधों के गंभीर आरोप लगे हैं। जांच एजेंसियां लंबे समय से इस मामले की गहन जांच कर रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
इस गिरफ्तारी के बाद ब्रिटेन की राजनीति और शाही परिवार में हलचल मच गई है। इस घटना को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी निगाहें टिकी हुई हैं। ब्रिटेन की शाही संस्था और इसके सदस्यों के खिलाफ आरोपों के बाद यह मामला वैश्विक मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है।



