नोएडा में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कार्गो टर्मिनल का भी उद्घाटन किया और देश को एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट की सौगात दी।

उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भारत की सबसे आधुनिक और बड़ी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है। यह एयरपोर्ट लगभग 5,000 से 5,845 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है, जबकि भविष्य में इसका विस्तार करीब 11,750 एकड़ तक किया जाएगा।

पहले चरण में 3,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में निर्माण किया गया है, जिसमें 3,900 मीटर लंबा रनवे शामिल है। यह रनवे बड़े वाइड-बॉडी डिफेंस के संचालन के लिए पूरी तरह सक्षम है। एयरपोर्ट में हाईटेक नेविगेशन सिस्टम और आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जिससे 24 घंटे हर मौसम में उड़ान संचालन संभव होगा।

इस एयरपोर्ट की शुरुआती यात्री क्षमता प्रति वर्ष 1.2 करोड़ रखी गई है। वहीं भविष्य में इसे 7 से 12 करोड़ यात्रियों की सालाना क्षमता तक विस्तार करने की योजना है, जिससे यह दुनिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल हो सकता है।

नॉव इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नेट-जीरो मिशन और सस्टेनेबल मॉडल के आधार पर तैयार किया गया है। इसके शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों की प्रगति में बड़ा सुधार होगा और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

यह एयरपोर्ट उत्तर भारत को वैश्विक एविएशन हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Jewar Airport: UP में जेवर एयरपोर्ट की ग्रैंड एंट्री, उद्घाटन पर जानिए इस एयरपोर्ट में स्पेशल क्या?

शेयर करना
Exit mobile version