दिल्ली- उन्नाव कस्टोडियल डेथ मामले में बड़ा आदेश आया है. इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम आदेश जारी किया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम आदेश जारी करते हुए दोषी जयदीप सिंह सेंगर उर्फ अतुल सिंह को कल तक आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए हैं.

जयदीप सिंह सेंगर इस मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के साथ दोषी करार दिए गए हैं.दोनों ने अपनी 10 साल की सजा पर रोक (सस्पेंशन ऑफ सेंटेंस) की मांग को लेकर अदालत का रुख किया है.

सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले में स्टेटस रिपोर्ट तलब की.वहीं जयदीप सिंह सेंगर के वकील ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि वह कल जेल प्रशासन के समक्ष सरेंडर करेंगे.

Sultanpur कोर्ट में आज क्या हुआ Rahul Gandhi के वकील ने विस्तार से बताया ?

शेयर करना
Exit mobile version