अखिलेश यादव के करीबी घोसी से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय पर सरायलखंसी थाने में केस दर्ज किया गया है। दरअसल, बात ये है कि राजीव राय मरीजों की शिकायत पर अस्पताल का निरीक्षण करने गए थे। यहां उन्होंने ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों से अस्पताल से गायब होने की बात पूछी थी। इसी पर डॉ. सौरभ त्रिपाठी सांसद पर बिफर गए और उनसे बहसबाजी करना शुरू कर दिया इसी के बाद अब उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर केस भी दर्ज करा दिया है। बता दें राजीव राय मरीजों की शिकायत पर जिला अस्पताल गए थे। निरीक्षण को दौरान तीन डॉक्टर नदारद थे, वहीं मौके पर चार दलाल भी मिले थे।

निचले स्तर की है राजनीति- राजीव राय

पूरे मामले पर राजीव राय ने बातचीत में बताया कि ये सरकार की निचले स्तर की राजनीति को दिखाता है। डॉक्टर सौरभ त्रिपाठी के बारे में उन्होंने बताया कि ये डॉक्टर पहले भी ऐसे करता रहा है। राजीव राय ने बताया कि उनके साथ मौजूद वरिष्ठ डॉक्टर ने भी डॉक्टर सौरभ को ऐसा व्यवहार करने से मना किया लेकिन उनके बार-बार टोकने का बाद भी वो नहीं माने। डॉक्टर के खिलाफ मुख्य चिकत्सा अधिकारी ने शासन को लिखा है कि डॉक्टर की काफी शिकायतें आ रही हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन पुलिस ने केस डॉक्टर की शिकायत पर दूसरे पक्ष पर ही कर दिया।

Deoria: न शिक्षक और न छात्र, छह महीने से स्कूल में लटका है ताला...  || Bharat Samachar | Trending ||

शेयर करना
Exit mobile version